ईदुल अमीन
डेस्क: पूरे देश में आपको सड़क किनारे ठेले लगाने वाले लोग मिल जाएंगे। अक्सर देखा गया है कि जब नगर निगम अपनी कार्रवाई करती है तो ये ठेले वाले भागने पर मजबूर हो जाते हैं। वैसे नगर निगम के कर्मी अक्सर ऐसे ठेले वो को केवल हटाने के लिए ही कोशिश करते है। मगर कभी कभी कुछ ऐसी भी घटनाए सामने आ जाती है जो इंसानियत को झकझोर देती है।
वीडियो में साफ़ दिखाई दे रहा है कि तमाम मिन्नतों के बावजूद एक जेसीबी द्वारा एक विक्रेता की गाड़ी को ध्वस्त करने कर दिया गया। नगर निगम के कर्मचारियों ने सब्जी बेचने वाले के ठेले पर बुल्डोजर चढ़ा दी, जिससे ठेला पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। बुल्डोजर के ऊपर चढ़ने के बाद भी कर्मचारियों को रहम नहीं आया और उन्होंने सब्जी बेचने वाले के साथ बहस भी की। सब्जी विक्रेता ने गाड़ी को बचाने की बहुत कोशिश किया। दुकानदार द्वारा लगातार अनुरोध के बावजूद जेसीबी ने अंततः गाड़ी को कुचल दिया गया।
रोता बिलखता सब्जी विक्रेता अपने टूटे ठेले और तबाह हुई पूंजी को देख रहा था। लेकिन उसकी किसी ने नहीं सुनी। आसपास मौजूद लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में बहुत आक्रोश है। उन्होंने नगर परिषद के खिलाफ प्रदर्शन किया और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अभी तक किसी प्रकार की कार्यवाही की जानकारी नही आई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…