मो0 आरिफ खान
प्रयागराज: बिहार के रहने वाले और हरियाणा के हिसार में किराये का कमरा लेकर अपनी माँ के साथ रह कर आईआईटी की तैयारी कर रहे एक छात्र ने अपने किराये के कमरे में अपनी मां की क्रूरता से हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी बेटे ने मां का शव सूटकेस में भरा और संगम पहुंच गया। बताया जा रहा है कि मां को मुक्ति देने की मंशा से वह संगम पहुंचा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास के ट्राली बैग से उसकी मृतक मां की लाश बरामद किया है।
इस सम्बन्ध में डीसीपी दीपक भूकर ने बताया कि युवक गोपालगंज बिहार का रहने वाला हिमांशु है।। वह अपनी मां प्रतिमा देवी के साथ हरियाणा के हिसार में रहता था और वहां हिसार में ही काम करता था। 13 दिसंबर को हिमांशु ने अपनी मां से पांच हजार रुपये की मांग की। उसकी मां ने रुपए न होने की बात कहकर उसे पैसे देने से मना कर दिया तो वह गुस्से से आग बबूला हो गया। इसके बाद उसने अपनी मां का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इस वारदात की भनक मकान मालिक को भी नहीं हो पाई। इसके बाद हिमांशु ने अपने मां के शव को एक बड़े से सूटकेस में बंद करके ठिकाने लगाने की सोची। सूटकेस में मां के शव को भरकर वह हिसार के हंसी रेलवे स्टेशन पहुंचा। यहां से गाजियाबाद की ट्रेन पकड़ी और फिर गाजियाबाद से प्रयागराज की ट्रेन पकड़ी।
संगम पर वह अपनी मां के शव को प्रवाहित करना चाह रहा था पर अंधेरा होने से वह कुछ समझ नहीं पा रहा था। इसके बाद कुछ लोगों ने उसे देख लिया और गश्त कर रही पुलिस को सूचना दे दी। जिसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में हिमांशु ने बताया कि उसने आवेश में आकर अपनी मां की हत्या की है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…