आदिल अहमद
डेस्क: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बेरोज़गारी के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोला। उन्होंने पीएम मोदी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। सिद्धारमैया ने अपनी सरकार के पांच चुनावी वादों में से पांचवें वादे शिक्षित बेरोज़गारों को बेरोज़गारी भत्ता देने की योजना ‘युवा निधि योजना’ के लिए पंजीकरण अभियान की शुरुआत करते हुए ये बातें कहीं।
सिद्धारमैया ने कहा, ”मोदी ने कहा था कि हम लोगों को दी गई अपनी गारंटी लागू नहीं करेंगे और अगर हम ऐसा करेंगे तो हमारा राज्य दिवालिया हो जाएगा। मोदी जी, हमारा राज्य दिवालिया नहीं हुआ और हमने सभी पांच गारंटी लागू कर दी। पांच गारंटी के लिए इस साल हमने 39 हज़ार करोड़ रुपए उपलब्ध कराए हैं। लेकिन राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के चुनाव में उन्होंने ख़ुद (पीएम मोदी) जाकर गारंटी का एलान किया।‘
उन्होंने कहा कि ‘मोदी जी ने ऐसे बात की जैसे वे कोई आर्थिक विशेषज्ञ हों।’ सिद्धारमैया ने दावा किया, ‘उनकी सरकार वोट पाने के लिए गारंटी लागू नहीं कर रही है। हमें यह तय करना होगा कि बेरोज़गारी कम हो। हम राज्य में निवेश भी आकर्षित करेंगे ताकि इन बेरोज़गार युवाओं को रोज़गार मिल सके।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…