यश कुमार
डेस्क: गुजरात में वडोदरा के हरनी झील में गुरुवार को एक नाव डूबने से 12 बच्चों समेत 14 लोगों की मौत गई। घटना के बाद तलाशी और बचाव कार्य का जायजा लेने के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल घटना स्तल पर पहुंच गए हैं। वडोदरा कलेक्टर एबी गोरे ने मीडिया को बताया कि अभी तक मिली सूचना के मुताबिक 11 लोगों को बचा लिया गया है।
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने घटना पर दुख व्यक्त किया है और पीड़ितों के इलाज़ के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर शोक ज़ाहिर किया है और घायलों के जल्दी ठीक होने की कामना की है। पीएमओ के सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, प्रधानमंत्री ने कहा कि वडोदरा की हरनी झील में नाव पलटने से हुई जनहानि से व्यथित हूँ। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है। प्रधानमंत्री नेशनल रिलीफ़ फ़ंड से हर मृतक के परिजन को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…