मो0 कुमेल
डेस्क: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) प्रमुख क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) दुनियाभर की विकासशील अर्थव्यवस्थाओं में 40% नौकरियों को प्रभावित करेगा। एआई उन्नत अर्थव्यवस्थाओं में 60% नौकरियों को प्रभावित करेगा। यह बात उन्होंने एक नई रिपोर्ट का हवाला देते हुवे कही है।
द हिंदू ने उनके एक साक्षात्कार के हवाले से बताया है कि जॉर्जीवा का मानना है कि एआई से नौकरियों को लेकर जोखिम तो पैदा हो रहा है लेकिन प्रोडक्टिविटी (उत्पादकता) बढ़ाने और वैश्विक विकास को बढ़ावा देने के लिए ‘अवसर’ भी मिल रहे हैं।
उनका कहना है कि एआई उन्नत अर्थव्यवस्थाओं में 60% नौकरियों को प्रभावित करेगा। आईएमएफ की एक नई रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि विकासशील देशों में एआई का प्रभाव कम होने की उम्मीद है। उनके अनुसार, ‘जितनी अधिक उच्च कौशल (high skill) वाली नौकरियां होंगी, एआई का प्रभाव उतना ही अधिक होगा।’
इससे पहले रविवार शाम को प्रकाशित आईएमएफ रिपोर्ट में कहा गया है कि एआई से प्रभावित होने वाली नौकरियों में से केवल आधी ही नकारात्मक रूप से प्रभावित होंगी; बाकी लोग वास्तव में एआई के कारण बढ़ी प्रोडक्टिविटी का लाभ उठा सकते हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…