UP

मायावती द्वारा गिरगिट वाले बयान पर बोले अखिलेश यादव ‘उन पर कोई दबाव होगा, हम समाजवादी तो उनको प्रधानमंत्री बनाने का सपना देख रहे थे और काम भी कर रहे थे’

ईदुल अमीन

डेस्क: मायावती ने अपने जन्मदिन पर सोमवार को लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने का एलान किया। उन्होंने ये भी कहा कि चुनाव परिणाम के बाद की संभावनाएं देखते हुए गठबंधन में शामिल होने पर फ़ैसला वो बाद में करेंगी। अब लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने के बसपा प्रमुख मायावती के एलान पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया आई है।

उन्होंने मायावती के ‘गिरगिट’ वाले बयान का भी जवाब दिया है। अखिलेश यादव ने मायावती के बयान पर मंगलवार को कहा, ‘हम PDA (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक) यानी आधी आबादी के सम्मान की बात कर रहे हैं और वे रंग बदलने की बात कह रही हैं। वो इसलिए कह रही होंगी कि शायद उन पर दबाव कहीं से है, उसके कारण ही वे ऐसा कह रही हैं।’

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी प्रधानमंत्री बनाने का सपना देख रही थी और उस पर हमने काम भी किया। अखिलेश यादव ने बीएसपी के बारे में कहा, ‘समाजवादियों ने हमेशा सम्मान देने का काम किया है। मुझे तो वो समय याद है जब समाजवादियों ने संकल्प लिया था कि देश के प्रधानमंत्री उस वर्ग से हों, जिन्होंने समाज की तमाम बुराइयों का सामना किया है हज़ारों साल।’

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts