फारुख हुसैन
डेस्क: इस वक्त बिहार में सियासत की सरगर्मियां काफी बढ़ गई है। नीतीश के इस्तीफे के बाद सियासत में हलचल मच गई है। हर ओर इसी बात चर्चे है। वही इसके बाद से बड़े बड़े नेताओ के पलटवार भी होने लगे है। सभी नीतीश पर तंज भी कस रहे है।
इसी क्रम में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और नीतीश सरकार में पर्यावरण मंत्री रहे तेज प्रताप यादव ने नीतीश के महागठबंधन से नाता तोड़कर फिर से बीजेपी के साथ सरकार बनाने की कवायद के बीच सोशल मीडिया पर एक कविता पोस्ट की है।
तेज प्रताव यादव ने लिखा है,
“जब भाव न जागा भावों में,
उस भावों का कोई भाव नहीं,
ऐसी भावों का कोई स्थान नहीं,
जिनका भाव नहीं अपनों की भावों में,
कहाँ रखी है भाव तेरी, जिनका ख़्याल तेरी भावों में,
बस सत्ता का ख़्याल है तेरी भावों में,
अपनों के भावों का क्या हुआ।
तेरा अंत होगा और अंत होगा तेरी भावों का, कोई स्थान नहीं होगा तेरा, जब बात होगी तेरी भावों का॥”
तेज प्रताप यादव अपने अलग अंदाज़ के लिए चर्चित रहे हैं। अब नीतीश कुमार के राजद के साथ गठबंधन तोड़ने के बाद उन्होंने कविता के ज़रिए निशाना साधा है।
नीतीश कुमार ने रविवार को पटना में गवर्नर से मुलाक़ात के बाद महागठबंधन सरकार गिराने का एलान किया। उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। अब वो बीजेपी के साथ मिलकर राज्य में सरकार बनाने जा रहे हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…