तारिक़ खान
डेस्क: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक बार फिर से बीजेपी के साथ जाने की अटकलों के बीच सरकार में उसकी सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल ने कहा है कि मुख्यमंत्री को मौजूदा राजनीतिक सरगर्मियों पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
राष्ट्रीय जनता दल के नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, ”तमाम अटकलबाजियों के बावजूद हमारा मानना है कि नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की सरकार स्थिर है और इसे कोई ख़तरा नहीं है। ये सरकार बिहार के लिए काम करती रहेगी।”
इससे पहले राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता और पार्टी के राज्यसभा सदस्य मनोज झा ने कहा था कि नीतीश कुमार को असमंजस की स्थिति खत्म करनी चाहिए। बिहार में नीतीश कुमार के महागठबंधन से अलग होने की अटकलें तेज़ होने के बाद ही वहां बयानबाज़ी का सिलसिला शुरू हो गया है।
गणतंत्र दिवस के मौके पर राजभवन में आयोजित कार्यक्रम (हाई टी) के दौरान उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के नाम की कुर्सी खाली दिखने के बाद इन अटकलों को और बल मिला। यहां तक कि इस दौरान तेजस्वी के नाम की पर्ची भी वहां से हटा दी गई और उस कुर्सी पर अशोक चौधरी बैठ गए। राजभवन में आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस के नेता भी शामिल नहीं हुए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…