अनुराग पाण्डेय
डेस्क: सुप्रीम कोर्ट के आए फ़ैसले के बाद बिलकिस बानो ने पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है। बिलकिस बानो ने अपने वकील के ज़रिए एक बयान जारी किया है। अपने बयान में वो लिखती हैं, ‘सही मायनों में मेरे लिए नया साल आज है। मैं सुकून के आँसू रो रही हूँ। डेढ़ साल में मैं पहली बार मुस्कुरा रही हूँ। ऐसा लगता है कि मेरी छाती से पहाड़ जैसा कोई पत्थर उठ गया है और मैं एक बार फिर सांस ले सकती हूँ।’
उन्होंने कहा, ‘हमें देश की न्याय व्यवस्था पर भरोसा था और आज सुप्रीम कोर्ट ने हमारा भरोसा कायम रखा। सुप्रीम कोर्ट का बहुत शुक्रिया।’ बताते चले कि सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो के साथ रेप और उनके परिवार वालों की हत्या के 11 दोषियों की सज़ा में छूट देकर रिहा करने के फ़ैसले को रद्द कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि इस मामले में फ़ैसला लेने का अधिकार गुजरात कोर्ट की जगह महाराष्ट्र सरकार का होना चाहिए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…