आफ़ताब फारुकी
डेस्क: कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा है कि ऐसा लगता है कांग्रेस 2024 नहीं 2029 की तैयारी कर रही है, एक तरफ़ देश 2024 की महाभारत के लिए सज रहा है और दूसरी तरफ़ पार्टी पलिटिकल देशाटन कर रही है। आचार्य प्रमोद ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पर तंज कसते हुए ये बयान दिया है।
समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा, “कांग्रेस में कई महान नेता है। एक तरफ़ देश में 2024 के महाभारत का मंच सज रहा है और दूसरी तरफ़ पार्टी पॉलिटिकल टूरिज़्म कर रही है, देशाटन कर रही है।”
“हम 2024 के बाद सोचेंगे कि हम 2024 का चुनाव कैसे लड़ेंगे। मुझे ऐसा लगता है कि हम 2029 की तैयारी कर रहे हैं, क्योंकि अगर हम 2024 की तैयारी कर रहे होते तो जो रहा है वो नहीं होता।” बताते चले राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ कर रहे हैं जो 14 जनवरी से शुरू हुई और 20 मार्च तक जारी रहेगी। सोमवार को ये यात्रा बिहार पहुंचेगी। इसकी शुरुआत मणिपुर से की गई थी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…