अनिल कुमार
डेस्क: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित ‘जमीन के बदले नौकरी’ केस में लालू यादव से लगभग नौ घंटे तक पूछताछ की। सोमवार को लगभग 11 बजे वो ईडी के पटना स्थित कार्यालय पहुंचे और नौ घंटे से अधिक समय तक चली पूछताछ के बाद वह रात लगभग नौ बजे पर अपने आवास के लिए रवाना हुए।
लालू यादव जब ईडी दफ्तर पहुंचे तो वहां बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। लालू यादव के साथ उनकी बेटी और आरजेडी सांसद मीसा भारती भी पहुंची थीं।
मीसा भारती ने मीडिया से बात करते हुए कहा- “ सत्ता मैं बैठे लोग विपक्ष के लोगों को एजेंसियों के ज़रिए निशाना बना रहे हैं। ये सब चुनाव के डर से हो रहा है।”
बताते चले बिहार में रविवार को ही नई सरकार का गठन हुआ है, नीतीश कुमार ने फिर पाला बदलते हुए एनडीए का हाथ थाम लिया और नौवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…