संजय ठाकुर
डेस्क: ईडी ने बिहार के कथित ‘नौकरी के बदले ज़मीन’ मामले में बयान जारी किया है। इस बयान के मुताबिक़, 8 जनवरी को ईडी ने सुप्रीम कोर्ट में प्रिवेंशन ऑफ़ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत अमित कत्याल, राबड़ी देवी, मीसा भारती, हृदयानंद चौधरी सहित दो कंपनियों के ख़िलाफ़ प्रॉसिक्यूशन कंप्लेन डाली थी जिसपर 27 जनवरी को कोर्ट ने संज्ञान लिया। इसके बाद 9 जनवरी को अभियुक्तों को पेश होने को कहा गया।
ईडी ने अपने बयान में कहा है, “ ईडी ने इस मामले में सीबीआई की एफ़आईआर पर भी जांच शुरू कर दी है।आरोप है कि तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने रेलमंत्री रहते हुए 2004-09 के बीच ग्रुप डी की नौकरी के बदले जमीन लेने के भ्रष्टाचार में शामिल रहे। इस मामले में सीबीआई चार्जशीट दायर कर चुकी है।”
बताते चले सोमवार को लालू यादव से ईडी ने लगभग नौ घंटे तक पूछताछ की। सोमवार को लगभग 11 बजे वो ईडी के पटना स्थित कार्यालय पहुंचे और नौ घंटे से अधिक समय तक चली पूछताछ के बाद वह रात लगभग नौ बजे पर अपने आवास के लिए रवाना हुए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…