तारिक खान
प्रयागराज। माघ मेला प्रयागराज में निर्मित पुलिस लाइन में अग्निशमन विभाग ने आज गुरुवार को दोपहर आग लगने पर की जाने वाली कार्यवाही की तैयारी परखने तथा सभी पुलिस अधिकारी कर्मचारी को अग्नि सुरक्षा हेतु प्रशिक्षित करने के लिए सरप्राइज़ फ़ायर मॉक ड्रिल का आयोजन किया, जिसमें पुलिस उपायुक्त, नोडल माघ मेला, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, माघ मेला सहित अन्य अग्निशमन एवं पुलिस अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
इसी प्रकार अग्निशमन विभाग की टीम द्वारा सभी विभागों संस्थाओं और मेले में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को निरंतर मॉक ड्रिल,प्रशिक्षण एवं अग्नि रोकथाम हेतु जनजागरुकता कार्यक्रम द्वारा माघ मेले की अग्निसुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी तथा दुर्घटना रहित सुरक्षित माघ मेले को सम्पन्न कराया जायेगा।
पुलिस उपमहानिरीक्षक डॉ. राजीव नारायन मिश्रा और मेलाधिकारी विजय किरन आनंद के निर्देशन में हुआ मौके पर पुलिस उपायुक्त नोडल माघ मेला श्रद्धा नरेंद्र पांडेय, सीएफओ प्रयागराज डॉ. आर के पांडेय सीएफओ माघमेला सुबास चौधरी ऑफएसओ सुरेश कुमार माघ मेला एवम पुलिस अधिकारी कर्मचारी अग्नि शमन एवम राजस्व विभाग, बिजली विभाग एवम अन्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी भाग लिए और मेले में आए श्रद्धालु, और दुकानदार भी सम्मिलित रहें।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…