Crime

10 लाख का इमानिया हिजबुल्ल मुजाहिद्दीन का चरमपंथी जावेद मट्टू चढ़ा दिल्ली पुलिस के हत्थे

आफताब फारुकी

डेस्क: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हिज़बुल मुजाहिदीन के 10 लाख रुपए के ईनामी एक चरमपंथी को गिरफ़्तार किया है। दिल्ली स्पेशल सेल (एंटी टेरर यूनिट) के प्रमुख स्पेशल पुलिस कमिश्नर एचजीएस धालीवाल ने यह जानकारी दी है। पीटीआई ने धालीवाल के हवाले से यह जानकारी दिया है।

धालीवाल ने बताया है कि ‘एक बड़ी सफलता में, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय करते हुए कश्मीर के सोपोर के रहने वाले जावेद मट्टू को गिरफ्तार किया है।’ गिरफ़्तारी के सम्बन्ध में उन्होंने अभी विस्तृत जानकारी नही दिया है।

पुलिस के मुताबिक़, जावेद मट्टू की जम्मू-कश्मीर में चरमपं​थी से जुड़े कई मामलों में तलाश थी। उन्होंने बताया,’वो एक A++ आतंकवादी है और उसके सिर पर 10 लाख रुपए का इनाम था।’ दिल्ली पुलिस की एंटी टेरर यूनिट जावेद मट्टू से पूछताछ कर रही है। विस्तृत समाचार प्रतीक्षारत….

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts