अनुराग पाण्डेय
डेस्क: अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है कि लाल सागर में यमन के हूती ने एक जहाज़ पर मिसाइल दागी। इस हमले में जहाज़ पर सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। ईगल बल्क नाम की अमेरिकी शिपिंग कंपनी ने भी पुष्टि कर दी है कि यमन के तट के पास उनके जहाज़ पर हमला हुआ है। कंपनी ने कहा, ‘जिब्राल्टर (जहाज़) पर एक अज्ञात चीज़ से हमला हुआ।’
ईरान समर्थित हूती बीते साल नवंबर से ही लाल सागर से होकर जाने वाले जहाज़ों पर हमला कर रहे हैं। उनका कहना है कि वे इसराइल से जुड़े जहाज़ों को निशाना बना रहे हैं। हालांकि, वास्तविकता ये है कि कई जहाज़ों का इसराइल से कुछ लेना-देना नहीं है। यूनाइटेड स्टेट्स कमांड फॉर द मिडिल ईस्ट (सेंटकॉम) का कहना है कि अमेरिका के जहाज़ पर हूतियों ने बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया है। सेंटकॉम ने कहा कि जहाज़ को हमले से कोई नुक़सान नहीं पहुंचा है और वह अपना सफ़र जारी रखे हुए है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…