अनिल कुमार
पटना: जेडीयू के प्रवक्ता के सी त्यागी ने लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य के ट्वीट को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि वो बच्चों की बातों पर टिप्पणी नहीं करते हैं। उन्होंने कहा, ‘ऐसा है कि हम बच्चों के कमेंट्स पर कमेंट नहीं करते हैं। नीतीश जी की टिप्पणी न तो लालू यादव और न ही सोनिया गांधी के बारे में थी। वो कर्पूरी ठाकुर की प्रशंसा कर रहे थे कि उन्होंने अपने बेटे को राजनीति में नहीं आने दिया।’
उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन में सब सही चल रहा है। वहीं जब रोहिणी आचार्य के टिप्पणी के बारे में पूछा गया तो पहले तो उन्होंने इस पर रिपोर्टर से पूछा कि वो कौन हैं? इसके बाद जब रिपोर्टर ने कहा कि वो लालू प्रसाद की बेटी हैं और आप उनको बहुत अच्छे से बचपन से जानते हैं। इस पर उन्होंने कहा, ‘बच्चों को बड़ों के मामले में नहीं बोलना चाहिए। ये हमारे रीति-रिवाज हैं। इंडिया गठबंधन में कोई आंच नहीं है। आंच पश्चिम बंगाल और पंजाब में है।’
बिहार की सियासत में एक बार फिर से हलचल तेज़ दिख रही है। कई मीडिया रिपोर्टों में ये कहा गया है कि नीतीश कुमार महागठबंधन का साथ छोड़कर अपने पुराने साथी एनडीए के साथ जा सकते हैं। इस पूरे मामले को और हवा तब मिली जब आरजेडी सुप्रीम लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने तीन ट्वीट किए। हालांकि, रोहिणी आचार्य ने ये ट्वीट डिलीट कर दिए लेकिन इस पर शुरू हुआ हंगामा अभी तक जारी है। इसी बीच ख़बर आ रही है कि सम्राट चौधरी और बिहार बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े की अमित शाह के साथ आज रात अहम बैठक हो सकती है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…