ईदुल अमीन
डेस्क: मणिपुर सरकार ने बुधवार को राज्य की मौजूदा स्थिति का हवाला देते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा इंफाल से शुरू की जाने वाली प्रस्तावित ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को अनुमति देने से इनकार कर दिया है। मणिपुर कांग्रेस पार्टी ने औपचारिक रूप से 2 जनवरी को एक लिखित आवेदन दाखिल कर 14 जनवरी को इंफाल पूर्वी जिले के हट्टा कांगजेइबुंग मैदान से रैली शुरू करने की अनुमति मांगी थी।
मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के साथ मुलाकात के बाद कांग्रेस नेता मेघचंद्र ने पत्रकारों के समक्ष कहा, ‘मुख्यमंत्री ने 14 जनवरी को होने वाली रैली शुरू करने के लिए ‘ग्राउंड परमिशन’ जारी करने से इनकार कर दिया है। उन्होंने इसका एकमात्र कारण नाजुक कानून व्यवस्था की स्थिति बताई है।’ कांग्रेस नेता ने सरकार के इस रवैए की आलोचना की है।
इससे पहले मंगलवार को मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने कहा था कि इंफाल पूर्वी जिले में जमीन के इस्तेमाल की अनुमति देने के फैसले पर सक्रिय विचार किया जा रहा है। उनकी सरकार विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों से रिपोर्ट मिलने के बाद ही इस पर फैसला करेगी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की यह यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर की राजधानी इंफाल से शुरू होकर नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, असम, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों से होकर गुजरने वाली है। इस यात्रा का समापन 20 मार्च को मुंबई में होना है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…