आफताब फारुकी
डेस्क: बसपा प्रमुख मायावती को ‘इंडिया’ गठबंधन में शामिल किए जाने के सवाल पर अखिलेश यादव ने एक दिन पहले बयान दिया था। अब इस प्रतिक्रिया पर मायावती का जवाब आया है। एक पत्रकार ने अखिलेश से शनिवार को पूछा था कि ‘इंडिया’ गठबंधन में मायावती जुड़ती हैं तो क्या ये गठबंधन के लिए फायदा होगा? अखिलेश यादव ने इस पर कहा, ‘उसके बाद की गारंटी कौन लेगा।’
फरवरी 2019 में संसद से अपने संबोधन में मुलायम सिंह यादव ने कहा था, ‘मेरी कामना है कि जितने माननीय सदस्य हैं, दोबारा फिर जीत जाएं। मैं ये भी चाहता हूं, हम लोग तो बहुमत से नहीं आ सकते हैं, प्रधानमंत्री जी आप फिर बने प्रधानमंत्री। हम चाहते हैं जितने सदन में बैठे हैं सब स्वस्थ रहें, सब मिलकर फिर सदन चलाएं।’
इस पर तंज कसते हुए मायावती बोलीं, ‘तत्कालीन सपा प्रमुख के भाजपा को संसदीय चुनाव जीतने से पहले और बाद में आशीर्वाद दिए जाने को कौन भुला सकता है। फिर भाजपा सरकार बनने पर उनके नेतृत्व से सपा नेतृत्व का मिलना-जुलना जनता कैसे भूला सकती है। ऐसे में सपा साम्प्रदायिक ताकतों से लडे़ तो यह उचित होगा।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…