National

आम आदमी पार्टी की तरफ से संजय सिंह, स्वाति मालीवाल और एनडी गुप्ता ने किया राज्य सभा हेतु अपना नामांकन

मिस्बाह बनारसी

डेस्क: आम आदमी पार्टी की ओर से राज्यसभा चुनाव के लिए संजय सिंह और स्वाति मालीवाल समेत तीन नेताओं ने नामांकन किया। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह, सुशील कुमार गुप्ता और एनडी गुप्ता का कार्यकाल 27 जनवरी को ख़त्म हो रहा है।

पार्टी ने संजय सिंह और एनडी गुप्ता को दोबारा उम्मीदवार बनाया है जबकि सुशील कुमार गुप्ता की जगह स्वाति मालीवाल को उम्मीदवार बनाया गया है। संजय सिंह अभी जेल में हैं और वहीं से दिल्ली ट्रांसपोर्ट कमिश्नर के आफ़िस आए और नामांकन किया। नामांकन की आखिरी तारीख 9 जनवरी है।

नामांकन की जांच 10 जनवरी को होगी और ज़रूरत होने पर 19 जनवरी को चुनाव होंगे। स्वाति मालीवाल दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष थीं। राज्यसभा उम्मीदवार के तौर पर नामांकन के पहले उन्होंने आयोग से इस्तीफ़ा दे दिया।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts