तारिक़ खान
डेस्क: झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास के 100 मीटर के दायरे में सीआरपीसी की धारा 144 लगा दी गयी है। इसके साथ-साथ रांची प्रशासन ने राजभवन और ईडी दफ़्तर के 100 मीटर के दायरे में भी धारा 144 लगा दिया है। इसे लेकर जो आदेश जारी किया गया है उसमें कहा गया है कि कुछ दलों और संगठनों की ओर से धरना प्रदर्शन और रैली निकालने की सूचना है जिसे देखते हुए ये फ़ैसला लिया गया है।
बताते चले कि ईडी हेमंत सोरेन को मनीलॉन्ड्रिंग के एक केस में पूछताछ के लिए तलाश रही है। इस बीच राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने डीजीपी और गृह सचिव को राजभवन बुलाया है। सोमवार को ईडी उनके दिल्ली स्थित आवास पर पहुंची लेकिन सोरेन वहां नहीं थे इसके बाद देर रात को ईडी के अधिकारी उनकी बीएमडब्लू कार और ड्राइवर को साथ ले गए।
उनकी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने कहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व्यक्तिगत काम से दिल्ली में हैं। वही ये दावा किया जा रहा है कि सीएम सोरेन ने ईडी अधिकारियों को एक ईमेल भेजा है। इस मेल में उन्होंने ईडी को बताया है कि वे 31 जनवरी को दोपहर एक बजे पूछताछ के लिए ख़ुद ईडी दफ़्तर जाएंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…