तारिक़ खान
डेस्क: अधीर रंजन चौधरी ने बृहस्पतिवार को अपने लोकसभा क्षेत्र बहरमपुर में लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के साथ सीट समझौते का विरोध करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बहरमपुर लोकसभा सीट से अपने ख़िलाफ़ चुनाव लड़ने की खुली चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि वे ममता बनर्जी को खुद बहरमपुर सीट से चुनाव लड़ने की चुनौती देते हैं।
चौधरी ने कहा, ‘आप प्रियंका गांधी को नरेंद्र मोदी के ख़िलाफ़ चुनाव लड़ने की सलाह दे रही हैं। आप यहां आकर बहरमपुर सीट से मेरे ख़िलाफ़ चुनाव लड़ें। मैं देखूंगा कि किसमें कितना दम है। कांग्रेस ने ममता की मदद से बंगाल की दोनों सीटें नहीं जीती हैं।’ कांग्रेस नेता ने कहा कि ममता को यह याद रखना होगा कि उनको अपने अस्तित्व के लिए कांग्रेस की ज़रूरत है।
तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने अधीर रंजन चौधरी के बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा, ‘इन बातों का कोई मतलब नहीं है। अधीर ने अब तक दक्षिण कोलकाता सीट से चुनाव क्यों नहीं लड़ा? वर्ष 2021 में तृणमूल कांग्रेस अकेले लड़ कर सत्ता में आई थी। दूसरी ओर, सीपीएम के साथ मिल कर लड़ने वाली कांग्रेस शून्य पर ही रही थी।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…