फारुख हुसैन
डेस्क: मध्यप्रदेश में उज्जैन के इंगोरिया इलाके में एक महिला ने प्रॉपर्टी विवाद को लेकर अपने पति और जेठ गोली मारकर हत्या कर दी। साथ ही जेठानी और भतीजे को भी गोली मारकर घायल कर दिया। हत्याकांड के बाद आरोपी महिला ने थाने जाकर यह कहते हुए सरेंडर किया कि ‘पति और जेठ को लुढ़का कर आई हूं, दोनों की लाश उठवा लो’ हाथ में पिस्टल पकड़े हुए महिला के मुंह से यह शब्द सुनते ही पुलिसकर्मी चौंक गए और अपनी-अपनी कुर्सी से खड़े हो गए।
इधर, पुलिस ने आरोपी महिला सविता पति राधेश्याम को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 302 में कायमी कर ली। महिला ने बताया कि वह आंगनवाड़ी कार्यकर्ता है और 5 बीघा जमीन को लेकर पति और जेठ उसपर दबाव बनाकर मारपीट कर रहे थे। महिला ने बताया कि उसके पति राधेश्याम ने ही कुछ समय पहले उसे पिस्टल चलाना सिखाया था और वह उसने वह पिस्टल उसी पर ही चला दी। कल भी दोनों इसी के चलते उसके पास आए थे लेकिन उसने दोनों को खत्म कर दिया। पुलिस आज आरोपी महिला को कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस ने मृतक दोनों भाईयों के पिता नागूलाल की शिकायत पर कायमी की है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…