अनुराग पाण्डेय
डेस्क: सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट के तत्वावधान में भंदहा कला ग्राम स्थित प्रशिक्षण केंद्र पर आयोजित युवाओं का दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर रविवार को सम्पन्न हुआ। शिविर में पूर्वांचल के 3 जिलों के कुल 35 प्रतिभागी सम्मिलित हुए।
आशा ट्रस्ट के समन्वयक वल्लभाचार्य पाण्डेय ने कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, न्याय जैसे मुद्दों पर संगठित करने के लिए सामाजिक कार्यकर्ताओं को बड़ी भूमिका लेनी होगी जिससे सभी का जीवन खुशहाल हो। सामाजिक कार्यकर्ता महेश कुमार ने कहा कि आज युवा पीढ़ी दिग्भ्रमित है उनकी समाज के प्रति कुछ कर्तव्य और जिम्मेदारियां है जिनका निर्वहन करने के लिए उन्हें अपने अधिकारों के साथ साथ कर्तव्यों को भी समझना पड़ेगा, इसी उद्देश्य से ऐसे प्रशिक्षणों का आयोजन किया जा रहा है जिसको अन्य क्षेत्रों में भी बढ़ाने की जरूरत होगी।
प्रशिक्षण शिविर में महेंद्र राठोर ने संगठन निर्माण, अमित कुमार ने गुणवता पूर्ण शिक्षा, दीन दयाल सिंह ने रोचक शिक्षण पद्धति और डॉ इंदु पाण्डेय ने लैंगिक समानता जैसे मुद्दों पर संबोधित किया। आयोजन में प्रदीप सिंह, सौरभ, राजेश, आंचल, दीपक, रैनी, सुनीता, रचना आदि का विशेष योगदान रहा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…