UP

यमुना में कूदे युवक को पीएसी के जवानों ने बचाया

अबरार अहमद

प्रयागराज: नैनी में मध्य प्रदेश से आये एक युवक द्वारा यमुना में कूद कर आत्महत्या करने के प्रयास को पीएसी के जवानो ने असफल कर दिया और खुद के जान पर खेल कर युवक को गहरे पानी से बाहर निकला। फिलहाल युवक का प्राथमिक उपचार चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार नयापुल के नीचे एमपी से आए युवक ने यमुना पुल के ऊपर से गहरे पानी में छलांग लगा दिया। जिसको कूदते हुवे पीएसी के जवान राधेश्याम शर्मा और संदीप यादव ने देख लिया। और युवक को नदी में कूद कर बचा लिया और प्राथमिक उपचार हेतु स्थानीय अस्पताल भेजा। युवक मध्य प्रदेश से आया हुआ देवेंद्र कोल है। बताया जाता है पारिवारिक किसी कलह से युवक आत्महत्या कर रहा था।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts