तारिक खान
डेस्क: असम में कुटुम्बा सुरक्षा परिषद नामक एक अल्पज्ञात हिंदू संगठन ने ईसाई स्कूलों को अगले 15 दिनों में अपने स्कूल परिसरों से सभी ईसाई प्रतीकों को हटाने की धमकी दी है। इस संगठन ने 15 दिनों का अल्टीमेटम देते हुए ईसाई मिशनरी स्कूलों में पुजारियों, ननों और ब्रदर्स की ओर से अपने परिसरों में अपनाई जाने वाली धार्मिक आदतों को बंद करने के लिए कहा है।
गुवाहाटी के आर्चबिशप जॉन मूलचिरा ने इन सभी आरोपों को ‘निराधार’ बताया हैं। असम क्रिश्चियन फोरम के अध्यक्ष जॉन मूलचिरा ने एक लिखित बयान में कहा, ‘हम शैक्षणिक संस्थानों को मिल रही धमकियों और कुछ सीमांत तत्वों की ओर से ईसाई प्रतीकों को हटाने की मांग से भी परेशान हैं। हम राज्य के अधिकारियों से इन तत्वों के ख़िलाफ़ कार्रवाई करने का अनुरोध करते हैं जो हमारे सभ्य समाज के लिए ख़तरा हैं और भारत के संविधान से हमें दिए गए अधिकारों के ख़िलाफ़ है। असम के दूरदराज के इलाकों में ईसाई कई दशकों से शिक्षा प्रदान करने में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं।’
आर्चबिशप ने कहा कि ऐसी खुली धमकियों से निपटने के लिए क़ानूनी मदद ली जाएगी। इसके अलावा कुछ ईसाई संगठन इस धमकी के ख़िलाफ़ असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से संपर्क करने की योजना बना रहे हैं। 2011 की जनगणना के अनुसार असम की 3 करोड़ 12 लाख आबादी में 3.74 फ़ीसदी ईसाई हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…