आदिल अहमद
डेस्क: पाकिस्तान के डेरा इस्माइल ख़ान में एक पुलिस थाने पर हुए चरमपंथी हमले में 10 पुलिसकर्मियों की मौत हुई है जबकि 6 ज़ख़्मी हैं। ये हमला 8 फ़रवरी को होने वाले आम चुनाव से तीन दिन पहले हुआ है। इलाक़े के एक सीनियर पुलिस अफ़सर ने बीबीसी के अज़ीज़ुल्लाह ख़ान को मारे गए 10 पुलिसकर्मियों के नामों की एक सूची भेजते हुए इसकी पुष्टि की है।
ख़ैबर पख़्तूनख्वा के प्रांतीय पुलिस प्रमुख अख़्तर हयात गंडापुर ने समाचार एजेंसी एएफ़पी को बताया है कि ’30से अधिक चरमपंथियों ने चौधवान थाने को तीन ओर से घेरकर हमल किया और ढाई घंटे तक फ़ायरिंग जारी रही।’ इस इलाक़े के डिप्टी सुप्रीटेंडेंट ऑफ़ पुलिस अनीसुल हसन ने बीबीसी संवाददाता अज़ीज़ुल्लाह ख़ान को बताया कि हमलावरों ने सनाइपर गन से पुलिसकर्मियों पर हमला किया है।
उनका कहना था कि उस वक़्त थाने में हमले के वक़्त 30 से ज़्यादा पुलिसकर्मी मौजूद थे जिनमें से पांच की ड्यूटी थाने की छत पर थी और पांच पुलिसकर्मी थाने के अंदर मौजूद थे। उन्होंने बताया कि हमलावरों ने इमारत की नज़दीक से थाने पर हमला किया। ख़ैबर पख़्तूनख्वा के दक्षिणी ज़िले में बीते दो बरसों के दौरान चमरपंथियों के हमलों, सिक्योरिटी फ़ोर्सेज़ और पुलिस के साथ झड़पों और टार्गेट किलिंग की घटनाओं में ख़तरनाक हद तक बढ़ोतरी हुई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…