तारिक़ खान
डेस्क: शंभू बॉर्डर पर मौजूद किसानों ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि अर्द्धसैनिक बलों और हरियाणा पुलिस ने सीमा पार कर के पंजाब में किसानों के कैंप पर हमला किया, जिसके बाद छह लोग लापता हैं। बताते चले कि किसानों ने इस संबंध में गुरुवार को प्रेस कॉन्फ़्रेंस की।
एक किसान नेता ने कहा, “हम इस बात की निंदा करते हैं कि पैरामिलिट्री फ़ोर्सेंज़ और हरियाणा पुलिस फ़ोर्स बॉर्डर क्रॉस कर के पंजाब में घुसकर किसानों के कैंप पर हमला किया। पंजाब पुलिस को इस बारे में जवाब देना चाहिए कि ये कैसे हुआ।”
उन्होंने कहा, “हमारे ट्रैक्टरों पर अटैक किया गया। वहां से हमारे छह लोग लापता हैं। कल जिनको उठाकर ले गए हैं। मानवता के आधार पर दो देशों की जंग के दौरान भी पैरामेडिकल स्टाफ़ पर कोई हमला नहीं करता। लेकिन कल खनौरी में उन्होंने जो मेडिकल कैंप थे, वहां घायलों का जो डॉक्टर ट्रीटमेंट कर रहे थे, उन्हें पीटा, लूटपाट की वहां पर। ये सरासर बताता है कि इस सरकार ने बर्बरता की सीमा पार कर दी है।”
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…