तारिक़ खान
डेस्क: घरेलू उपभोग व्यय सर्वे (एचसीईएस) साल 2022-23 की रिपोर्ट जारी की गई है जिसके आधार पर नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रमण्यम ने कहा है कि ‘देश में गरीबी घटकर पांच फ़ीसद हो गई है।’ उनके इस बयान पर सियासी भूचाल आ गया है और विपक्ष हमलावर हो गया है। इस क्रम में कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा है कि सरकार लोगों के बीच भ्रम फैला रही है। गरीब और गरीब हुए हैं और अमीर और अमीर हुए हैं।
सचिन पायलट ने कहा कि ‘ये इस देश की सच्चाई नहीं है। आपको देश के अलग-अलग हिस्सों में जाना चाहिए और देखना चाहिए कि लोग किस स्थिति में रह रहे हैं। किसान हों या मज़दूर, सभी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। चुनाव से पहले सरकार लोगों के लिए एक रंगीन तस्वीर पेश कर रही है जो सच्चाई से कोसों दूर है।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…