मिस्बाह बनारसी
डेस्क: दिल्ली में सरकार बनाने के लिए बीजेपी पर आप विधायकों की ख़रीद फ़रोख़्त करने का आरोप लगाने वाली मंत्री आतिशी को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नोटिस भेजा है। हालांकि क्राइम ब्रांच की टीम जब आतिशी के आवास पर पहुंची, तो वो वहां नहीं थीं। ऐसे में कुछ देर इंतज़ार करने के बाद अधिकारियों ने मंत्री आतिशी के ओएसडी को यह नोटिस सौंपा है।
इन आरोपों को बीजेपी ने ग़लत बताते हुए आम आदमी पार्टी पर कार्रवाई करने की मांग की थी। दिल्ली बीजेपी के सचिव हरीश खुराना ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, ‘झूठ बोला है तो उसका जवाब तो देना ही होगा फिर चाहे वो अरविंद केजरीवाल हों या आतिशी हो। अब नहीं चलने वाला कि आप आरोप लगाए और भाग जाएं। जिस तरह से अरविंद केजरीवाल और आतिशी ने बीजेपी पर आरोप लगाए कि हम लोग आम आदमी पार्टी के विधायकों को ख़रीदना चाहते हैं और लोटस-2 करना चाहते हैं। लोटस-1 में भी आपने यही आरोप लगाए थे।’
उन्होंने कहा कि ‘बीजेपी का हर व्यक्ति एक बात पूछ रहा है कि वे कौन से विधायक हैं, जिन्हें बीजेपी ख़रीदना चाहती है। उनके नाम बताइए और बीजेपी के जो व्यक्ति खरीद रहे हैं उनके नाम भी बता दीजिए। अब नहीं चलने वाला। अब आपको नाम बताने होंगे नहीं तो क़ानून का सामना करना होगा।’ वहीं बीजेपी प्रवक्ता शहज़ाद पूनावाला ने कहा, ‘अरविंद केजरीवाल और उनके गुर्गे सिर्फ़ भ्रष्टाचार ही नहीं करते, भगोड़े भी हो गए हैं…. अगर आपके आरोप निराधार नहीं हैं और यदि आपके पास सबूत हैं, तो सबूत दीजिए और पुलिस जांच में सहयोग कीजिए। सभी को बताइए कि कैसे और किस विधायक को लालच दिया जा रहा था।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…