तारिक खान
डेस्क: गुरुवार को हलद्वानी के बनभूलपुरा नामक स्थान पर हुई हिंसा में पांच लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही 14 लोग घायल हुए हैं जिनका स्थानीय अस्पताल में इलाज जारी है। नैनीताल ज़िला प्रशासन ने बताया है कि मृतकों की पहचान कर ली गयी है। हलद्वानी में हिंसा भड़कने के बाद देहरादून समेत राज्य के मिश्रित आबादी वाले सभी शहरों-कस्बों में पुलिस अलर्ट मोड पर है।
उन्होंने कहा, ‘यह देवभूमि है। इन लोगों ने कानून तोड़ा है और देवभूमि की छवि को ख़राब करने का काम किया है। कई पत्रकारों को भी बुरी तरह से पीटा गया है। एक तरह से उनकी हत्या का प्रयास हुआ है। जिन लोगों ने संपत्ति जलाई है। वीडियो फुटेज के आधार पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।’ राज्य की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी और डीजीपी अभिनव कुमार ने भी हलद्वानी पहुंचकर स्थिति का जायज़ा लिया था।
मुख्य सचिव ने कहा कि पहले पूरी स्थिति को अच्छे से अध्ययन करेंगे और फिर उससे जुड़े क़ानूनी पहलुओं को देखेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार के ख़िलाफ़ कोई भी कार्रवाई होगी तो जो भी उसमें दोषी होंगे उसके ख़िलाफ़ कार्रवाई होगी। उत्तराखंड के हलद्वानी के बनभूलपुरा में कथित रूप से ग़ैरक़ानूनी तरीके से बने एक मदरसे को तोड़ने की कार्रवाई के दौरान तभी स्थानीय लोगों ने पत्थरबाज़ी शुरू कर दी थी। इसके बाद आगज़नी भी की गई। मदरसे को हटाने के काम में नगरपालिका के कर्मचारी और पुलिसकर्मी शामिल थे। उनके अलावा इस घटनाक्रम को कवर करने गए एक दर्जन से ज़़्यादा पत्रकार भी घायल हो गए।
नैनीताल की ज़िलाधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि हिंसक भीड़ ने कई वाहन जला दिए, जिनमें ज़्यादा दोपहिया वाहन हैं। इनकी सही संख्या अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। गुरुवार रात ही हलद्वानी में कर्फ़्यू लगा दिया गया और देखते ही गोली मारने के आदेश दे दिए गए थे। यह स्थिति अगले आदेश तक जारी रहेगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…