आदिल अहमद
डेस्क: इसराइल ने बुधवार को अपने सैन्य कमान मुख्यालय पर लेबनान की तरफ़ से किए गए हमले के बाद व्यापक जवाबी हवाई हमले किए हैं। इन हमलों में अब तक कम से कम 10 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की गई है। वही हिजबुल्लाह ने इस हमले का बदला लेने की बाते भी कही है।
समाचार एजेंसी एएफ़पी के मुताबिक़, लेबनानी अधिकारियों ने बताया है कि दक्षिणी लेबनान में बुधवार को हुए हमले में एक ही परिवार के पांच लोग मारे गए हैं जबकि मलबे से एक बच्चे को ज़िंदा निकाला गया है। लेबनान की नेशनल न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक़, नाबातियेह इलाक़े में एक तीन मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग पर हुए हमले में एक ही परिवार के कम से कम पांच लोग मारे गए हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़, ये इमारत हमले में पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। अक्तूबर में इसराइल पर हमास के हमले और ग़ज़ा में इसराइल की जवाबी सैन्य कार्रवाई शुरू होने के बाद से लेबनान के चरमपंथी संगठन हिज़बुल्लाह और इसराइली सेना के बीच झड़पें जारी हैं। हिज़बुल्लाह का कहना है कि बुधवार को इसराइली हमलों में उसके दो लड़ाके भी मारे गए हैं।
हिज़बुल्लाह के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा है कि इसराइल को आम नागरिकों की मौत की क़ीमत चुकानी होगी। वहीं इसराइल के सैन्य अड्डे पर हुए हमले में एक महिला सैनिक की मौत हुई थी। हालांकि हिज़बुल्लाह ने इस रॉकेट हमले की अधिकारिक रूप से ज़िम्मेदारी नहीं ली है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…