आदिल अहमद
कानपुर: कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ‘मित्र पुलिस’ होने का दावा करती है। इस मित्रता की एक बानगी आज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जिसमे दावा किया जा रहा है कि चकेरी थाने के किसी अभियुक्त को पुलिस डंडे और लात से पिटाई कर रही है। वायरल वीडियो थाना परिसर के पीछे मैदान का बताया जा रहा है।
वायरल वीडियो में मिल रही जानकारी के अनुसार चकेरी थाना क्षेत्र के सनिगवां चौकी मे तैनात एक दरोगा और सिपाही किसी अभियूक्त को पकड़ कर थाने लाये थे। अभियुक्त को थाने लाने के बाद उसको ज़मीन पर गिराकार जूते से मारते और लाठियों से पीटते किसी राहगीर के कैमरे मे दरोगा जी कैद हो गए।
फिर क्या था देखते देखते मामला चर्चा में आ गया और वीडियो जमकर वायरल हो गया। वायरल होते वीडियो में दावा किया जा रहा है कि चकेरी थाने मे लगे कैमरे की नजर से बचकर दरोगा और सिपाही ने पीछे ले जाकर युवक को गिराकर पीटा है। साथ ही दावा किया जा रहा है और वीडियो में भी दिख रहा है कि युवक रहम की भीख मांग रहा है। मगर कानपुर कमिश्नरेट की ‘मित्र पुलिस’ उसपर तरस नही खा रही है बल्कि पीटती जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…