ईदुल अमीन
डेस्क: इस्लामिक उपदेशक मुफ़्ती सलमान अजहरी को कथित हेट स्पीच मामले में जूनागढ़ की अदालत से ज़मानत आज मिल गई है। मुफ़्ती सलमान अजहरी के साथ साथ इस मामले में दो अन्य आरोपियों को भी अदालत ने ज़मानत दे दिया है।
इस मामले में अजहरी और कार्यक्रम के स्थानीय आयोजकों मोहम्मद यूसुफ मालेक और अजीम हबीब ओडेदरा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। मालेक और हबीब को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था, जबकि अजहरी को अगले दिन गिरफ्तार किया गया था। उन दोनों अभियुक्तों को भी ज़मानत मिल गई है। मगर मुफ़्ती सलमान अजहरी अभी कच्छ पुलिस के हिरासत में रहेंगे। उनके ऊपर एक अन्य ऍफ़आईआर कच्छ में भी दर्ज हुई है। मुफ़्ती सलमान अजहरी के ज़मानत की पुष्टि उनके अधिकृत ट्वीटर अकाउंट से भी की गई है।
उन्होंने कहा कि कच्छ जिले में हुए कार्यक्रम के सिलसिले में अजहरी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 153बी (विभिन्न धार्मिक समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) और 505 (2) (सार्वजनिक उत्पात के लिए अनुकूल बयान देना) के तहत मामला दर्ज किया गया था। फिलहाल मिल रही जानकारी के अनुसार कल बृहस्पतिवार को मुफ़्ती सलमान अजहरी को कच्छ अदालत में पेश किया जा सकता है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…