ईदुल अमीन
डेस्क: हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के प्रदेश प्रमुख नफे सिंह राठी की हत्या के लिए भाजपा के पूर्व विधयक पर मामला दर्ज किया गया है। रविवार शाम राठी और एक पार्टी कार्यकर्ता की झज्जर ज़िले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में भाजपा के पूर्व विधायक नरेश कौशिक पर हत्या और साजिश का मामला दर्ज किया गया है।
इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, राठी की हत्या को लेकर पूर्व भाजपा विधायक नरेश कौशिक पर हत्या और साजिश का मामला दर्ज किया गया है। भाजपा ने हाल ही में 57 वर्षीय कौशिक को रोहतक संसदीय क्षेत्र के लिए समन्वयक नियुक्त किया था। राठी के परिवार ने उनकी हत्या के लिए स्थानीय भाजपा नेताओं को दोषी ठहराया है और आरोप लगाया है कि उनकी हत्या से पहले कौशिक ने उनके रिश्तेदारों के खिलाफ दर्ज दर्जनों मामलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
इस बीच, राज्य के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि राज्य पुलिस मामले की जांच करने में पूरी तरह सक्षम है, लेकिन अगर सदन केवल सीबीआई जांच से संतुष्ट होगा, तो वो भी करवाई जाएगी। इसके बाद सरकार ने घोषणा की है कि वह मामले को केंद्रीय एजेंसी को सौंप देगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…