National

झारखण्ड पर बोली प्रियंका गांधी ‘पहले बिहार, फिर चंडीगढ़ और अब झारखंड, भाजपा हर राज्य में धनादेश के दम पर जनादेश को कुचल रही है’

मो0 कुमेल

डेस्क: झारखंड और बिहार के सियासी घटनाक्रमों की तुलना करते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने कहा है कि बिहार में गठबंधन सरकार के इस्तीफ़े के तुरंत बाद राज्यपाल ने नई सरकार बनाने का न्योता भेज दिया था। लेकिन झारखंड में दावा पेश करने के एक दिन बाद भी सरकार बनाने का न्योता नहीं भेजा गया।

उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, ‘पहले ईडी लगाकर मुख्यमंत्री को इस्तीफ़ा देने पर मजबूर किया। उन्हें गिरफ़्तार किया गया। अब ख़बरें हैं कि नई सरकार का गठन रोककर विधायकों को खरीदने की कोशिश की जा रही है। पहले बिहार, फिर चंडीगढ़ और अब झारखंड, भाजपा हर राज्य में धनादेश के दम पर जनादेश को कुचल रही है।’

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ईडी की गिरफ़्तारी के बाद इस्तीफ़ा दे दिया था और चंपाई सोरेन को विधायक दल का नेता चुना गया। हालांकि, राज्यपाल ने अभी तक सरकार गठन के लिए समय नहीं दिया है। बीते रविवार बिहार में नीतीश कुमार ने महागठबंधन से अलग होकर एनडीए के साथ सरकार बनाई। उन्होंने सुबह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा दिया और शाम में नौवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts