आफताब फारुकी
डेस्क: पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के एडमिनिस्ट्रेटर बनवारीलाल पुरोहित ने इस्तीफ़ा दे दिया है। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने शनिवार को अपना इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंप दिया है। दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के एक दिन बाद बनवारीलाल पुरोहित ने ये इस्तीफा दिया है।
इस चुनाव में कांग्रेस-आप गठबंधन ने पीठासीन पदाधिकारी पर बैलट पेपर के साथ गड़बड़ी करने का आरोप लगाया था। बुधवार को पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने इस मामले में आम आदमी पार्टी को अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया। पार्टी ने अदालत से एक रिटायर जज की निगरानी में फिर से चुनाव कराए जाने की मांग की थी।
लेकिन शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के एक पार्षद की याचिका पर जल्द सुनवाई करने पर सहमति दे दी। इस याचिका में आप के पार्षद ने हाई कोर्ट के फ़ैसले को चुनौती दी थी। बनवारीलाल पुरोहित का पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ कई मुद्दों पर मतभेद की स्थिति बनी हुई थी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…