National

कमज़ोर दिल वाले न देखे इस खबर की वीडियो: कौशाम्बी के भरवारी में पटाखा फक्ट्री में ब्लास्ट से 4 की मौत, 15 घायल, देखे वीडियो और अंदाज़ लगाये कोहराम का

तारिक़ खान

प्रयागराज: कौशांबी जिले के महेवा गांव में रविवार को पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से धमाका हो गया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और करीब 16 लोग झुलस गए।  पुलिस के अनुसार कोखराज थाना क्षेत्र के महेवा गांव में एक पटाखा फैक्टरी में दोपहर करीब 12 बजे आग लगी, जिससे चार लोगों की मौत हो गई।  पुलिस सूत्रों ने बताया कि जान गंवाने वाले चारों लोग हादसे के वक्त फैक्ट्री के अंदर मौजूद थे।

पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने घटना में चार लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि कुछ घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक (अग्निशमन) और कई एम्बुलेंस मौके पर मौजूद हैं।  फिलहाल आग पर लगभग काबू पा लिया है और बचाव कार्य किए जा रहे हैं।

पुलिस और एंबुलेंस की मदद से घायलों को तुरंत फैक्ट्री से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए।

पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और राहत-बचाव कार्य जारी है। फैक्ट्री में धमाका इतना तेज था कि हर तरफ धुएं का काला गुबार आसमान में देखा जा सकता है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts