ईदुल अमीन
डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को लेकर अहम बयान दिया है। ईटी नॉउ के ग्लोबल बिजनेस समिट में पत्रकार नविका कुमार से बात करते हुए अमित शाह ने कहा, ‘सीएए देश का कानून है। इसका नोटिफिकेशन निश्चित रूप से हो जाएगा। चुनाव से पहले ही सीएए को अमल में आना है। इसमें किसी को कंफ्यूजन नहीं रखना है।’
उन्होंने कहा, ‘ये भी कांग्रेस पार्टी के नेताओं का वादा है। जब देश का विभाजन किया और वहां (पाकिस्तान) हिंदू, बौद्ध, जैन, ईसाई अल्पसंख्यक थे, उन पर प्रताड़ना होती थी। सारे लोग यहां भागकर आना चाहते थे। उस वक्त कांग्रेस पार्टी का वादा था कि आप धीरे-धीरे आइये। आप जब भी भारत में आओगे, आपका स्वागत करेंगे और आपको नागरिकता दी जाएगी, लेकिन फिर (कांग्रेस वाले) मुकर गए।’
अमित शाह ने कहा, ‘मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि सीएए किसी की भी नागरिकता लेने या छीनने का कानून नहीं है। इस देश के अल्पसंख्यकों को, खासकर मुस्लिम भाइयों को भड़काया जा रहा है। देश में किसी की भी नागरिकता सीएए छीन ही नहीं सकता है, क्योंकि कानून में प्रावधान ही नहीं है।’ उन्होंने कहा, ‘धार्मिक प्रताड़ना के कारण पाकिस्तान और बांग्लादेश से जो शरणार्थी आए हैं, सीएए उनको नागरिकता देने का कानून है। मैं मानता हूं कि इसमें किसी का विरोध नहीं होना चाहिए।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…