Crime

देखे वीडियो: फेसबुक लाइव के दरमियान शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता पूर्व विधायक पुत्र अभिषेक की गोली मार कर हत्या के बाद हमलावर ने किया ख़ुदकुशी

तारिक़ आज़मी

मुंबई: महाराष्ट्र के ठाणे में बीजेपी विधायक के गोलीकांड के बाद मुंबई में एक और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। फेसबुक लाइव के दौरान उद्धव ठाकरे गुट के नेता और पूर्व विधायक के पुत्र अभिषेक घोषालकर पर साथ में बैठे युवक ने फायरिंग कर दी। इसमें घोषालकर बुरी तरह से घायल हो गए। जिनका दौरान-ए-इलाज देहांत हो गया। वही हम्लावार ने भी मौके पर ही ख़ुदकुशी कर लिया।

घायल अहिशेक को इलाज के अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई, तो दूसरी तरफ अभिषेक घोषालकर पर फायरिंग करने वाले मोरिस नाम के शख्स ने खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली। अभिषेक घोषालकर के फेसबुक पर लाइव पर होने के कारण यह घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। मुंबई में यह खौफनाक घटना दहिसर इलाके में हुई। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

शुरुआती जांच में अभिषेक घोषालकर पर गोलियां दागने वाले मोरिस का क्रिमिनल रेकॉर्ड सामने आया है। उस पर कई केस दर्ज हाने की बात समाने आई है। अभिषेक घोषालकर को मुंबई के करुणा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उन्हें बचाने की काफी कोशिशें की गईं, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिल पाई। मुंबई में इस सनसनीखेज घटना के बाद पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। इससे पहले मुंबई से सटे ठाणे में बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ ने थाने में शिवसेना शिंदे गुट के नेता पर फायरिंग कर दी थी।

अभिषेक घोषालकर शिवसेना यूबीटी नेता विनोद घोषालकर के बेटे हैं। पुलिस की शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि यह घटना आपसी रंजिश के चलते हुई है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश देखने को मिला है। शिवसेना यूबीटी ने पर पार्टी के प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा है कि महाराष्ट्र में इस समय अराजकता का माहौल है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts