मो0 शरीफ
डेस्क: मौसम और पारा लुढकते बदलते अब काफी दिनों से मौसम में बदलाव हो चूका है। वही बीच-बीच में बारिश और तेज़ हवाए मौसम का रुख बदल दे रही है। इधर कई दिनों से चटकती धुप हूँ रही है और मौसम इस समय गर्मी की ओर इशारा करते नजर आ रही है। वही चक्रवाती हवाओं की वजह से मौसम जल्द ही करवट बदल सकता है। कानपुर समेत पूरे प्रदेश में आंधी और बारिश की संभावना है। कहीं-कहीं ओले भी पड़ सकते हैं।
स्थानीय मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार 19 को प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में बारिश की गतिविधियां अधिक होने की उम्मीद है। अगले दिन से इसका विस्तार मध्य और पूर्वी जिलों तक हो जाता है। इसी तरह 21 व 22 फरवरी तक दक्षिण-पूर्वी कोने को छोड़कर, राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर हल्की बारिश से मौसम खुशगवार भी हो सकता है, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश से नुकसान भी होने की संभावना है। डॉ. पांडेय ने बताया कि बारिश के दौरान दिन के तापमान में गिरावट की उम्मीद है।
मौसम और कृषि विशेषज्ञ डॉ. एसएन पांडेय ने बताया कि कम बारिश से वैसे तो गेहूं और रबी की अन्य फसलों को फायदा हो सकता है। लेकिन तेज हवा और ओला गिरने से नुकसान हो सकता है। किसानों को आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। कहा गया कि अभी फसलों में सिंचाई न करें। ऐसा करने से तेज हवा में फसलें गिर सकती है। जिससे पैदावार प्रभावित होगी।
मौसम विभाग के अनुसार एक चक्रवाती हवा का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान में बन रहा है। 100 से 120 किमी से चल रही जेट स्ट्रीम हवाएं भी धीरे-धीरे आ रही हैं। रविवार को यह हवाएं जमीन से 10 से 12 किमी ऊपर से चलीं, अगले 24 घंटे में इनके काफी नीचे आने की संभावना है। इसकी वजह से तेज आंधी आ सकती है।
डॉ. पांडेय ने बताया कि तटीय कर्नाटक से दक्षिण गुजरात तक चलने वाली ट्रफ रेखा अब तटीय कर्नाटक से उत्तरी मध्य महाराष्ट्र तक बनी हुई है। इसके अलावा चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वोत्तर असम और आसपास के इलाकों पर भी बना हुआ है। अगले पांच दिनों में ऐसा रहेगा तापमान
– 20 को अधिकतम 26, न्यूनतम 15 डिग्री
– 21 को अधिकतम 25, न्यूनतम 16 डिग्री
– 22 को अधिकतम 26, न्यूनतम 14 डिग्री
– 23 को अधिकतम 28, न्यूनतम 13 डिग्री
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…