मो0 कुमेल
आगरा: एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से ताज नगरी आगरा में हड़कंप मच गया है। मृतकों में दादी, बेटा और नाती शामिल हैं। घटना की जानकारी रविवार सुबह हुई, जब घरेलु नौकरानी सुबह काम करने के लिए पहुची। मामला थाना न्यू आगरा क्षेत्र के न्यू लॉयर्स कॉलोनी का है। सूचना पर थाना पुलिस के साथ ही डीसीपी सिटी सूरज राय भी मौके पर पहुंच गए।
इससे पहले तरुण ने एक कार में बैठकर वीडियो बनाई थी और इस वीडियो को अपने मोबाइल के सेव कर दिया था। वीडियो में तरुण ने कहा था कि उस पर कर्ज है, कर्जदार परेशान कर रहे है, जिसके कारण वह यह कदम उठाने जा रहा है। हालांकि जब आज सुबह नौकरानी घर की साफ सफाई के लिए आई थी तो सबसे पहले उसने देखा कि तरुण की मां और बेटा कुशाग्र का शव बेड पर पड़ा है और तरुण का शव दूसरे कमरे में फांसी के फंदे पर लटका था।
नौकरानी ने यह जानकारी आसपास के लोगो को दी, जिसके बाद से क्षेत्र में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर थाना पुलिस के साथ ही डीसीपी सिटी सूरज राय भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की छानबीन में जुटी है। मृतक तरूण की पत्नी को इस पूरे मामले की सूचना दे दी गई है, वह भी अब खाटूश्याम से आगरा आने के लिए चल दी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…