मो0 कुमेल
डेस्क: यूपी एसटीएफ ने पुलिस भर्ती परीक्षा की द्वितीय पाली का पेपर लीक कराने वाले कथित गिरोह के सात सदस्यों को मेरठ एवं दिल्ली से पेपर तथा उत्तर कुंजी के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम दीप उर्फ दीपक, बिट्टू, प्रवीण, रोहित, नवीन कुमार एवं साहिल हैं।
सिंह ने बताया कि इन लोगों से पूछताछ के आधार पर गौतमबुद्ध नगर निवासी प्रमोद पाठक को मंगलवार रात दिल्ली के मुखर्जी नगर से गिरफ्तार किया गया। एसटीएफ के बयान में कहा गया है कि उनका गिरोह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए सॉल्वरों की व्यवस्था करने और प्रश्न पत्र लीक करने में भी शामिल है।
पुलिस ने कहा कि आरोपियों के पास से 2024 कांस्टेबल भर्ती परीक्षा से संबंधित कई दस्तावेज, मोबाइल फोन, भर्ती परीक्षा के हल किए गए प्रश्न पत्र, कई मोबाइल फोन और नकदी जब्त की गई। आरोपियों ने कांस्टेबल परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक करने का वादा करके अभ्यर्थियों से 8 लाख से 10 लाख रुपये वसूले थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…