अनुराग पाण्डेय
वाराणसी: अमेरिका के भौतिक शास्त्री डॉ उत्सव चतुर्वेदी ने नागरिकों का आव्हान किया कि वे देश और दुनिया के लगातार बर्बाद हो रहे पर्यावरण को बचाने के लिए जनसंख्या नियंत्रण और प्रकृति के अंधाधुंध दोहन को रोकने के अभियान में जुट जाएं।
पर्यावरण के मुद्दे पर केंद्रित इस सम्मेलन में सर्वश्री प्रो कैसी सूद,प्रो वायपी जोशी और प्रोफेसर विजय चतुर्वेदी. भी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए समाज को ‘वृक्षम शरणम् गच्छामि और वृक्षो रक्षित रक्षित: ‘ का संदेश दिया। डॉ चतुर्वेदी और राकेश अचल ने अपनी कविताओं के जरिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।इस मौके पर अतिथियों ने वृक्षारोपण भी किया। सम्मेलन में अन्न के दुरुपयोग को रोकने के तौर तरीकों पर भी विमर्श किया। सम्मेलन में डॉक्टर उत्सव चतुर्वेदी के शिक्षक,परिजन, सहपाठी और मित्र बड़ी संख्या में शामिल हुए।
सम्मेलन के सूत्रधार डॉ उत्सव चतुर्वेदी मूलतः जौनपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने बनारस विश्व विद्यालय से भौतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर उपाधि हासिल की थी।वे अमेरिका में रहकर भी अपनी जड़ों से जुड़े रहने के लिए पर्यावरण पर निरंतर कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ प्रकाश सीजे, डॉ वाईपी जोशी, डॉ वीके चतुर्वेदी, डॉ उत्सव कुमार चतुर्वेदी, डॉ अलका श्रीवास्तव, डॉ प्रदीप कुमार शामिल रहे
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…