आदिल अहमद
डेस्क: फ़रवरी में उत्तर प्रदेश के कानपुर में दो नाबालिग़ लड़कियों के साथ कथित बलात्कार और पेड़ से लटके उनके शव मिलने की घटना के बाद बुधवार को उनमें से एक लड़की के पिता का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। पुलिस के मुताबिक़ फ़िलहाल कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और परिवार की तरफ़ से कोई शिकायत भी नहीं मिली है।
हमीरपुर की एसपी दीक्षा शर्मा ने बताया, ’एक लड़की के पिता जिनकी उम्र 50 साल थी उनका शव घर के पास एक पेड़ से लटका हुआ मिला। यह घटना हमीरपुर के सिसोलर थाने की है।’ बताते चले कि कानपुर पुलिस ने लड़कियों के साथ हुए कथित बलात्कार और आत्महत्या के मामले में ईंट भट्टे के ठेकेदार और उनके बेटे और भतीजे को गिरफ़्तार किया है। इन लड़कियों के परिवारवालों का आरोप है कि बलात्कार के बाद लड़कियों का वीडियो बनाया गया था जिससे दोनों लड़कियां आत्महत्या करने पर मजबूर हो गईं।
(यदि आपको आत्महत्या के विचार आ रहे हैं या आपकी जानकारी में किसी और के साथ ऐसा होता है, तो आप भारत में आसरा वेबसाइट या वैश्विक स्तर पर बीफ्रेंडर्स वर्ल्डवाइड के ज़रिए सहयोग ले सकते हैं।)
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…