आदिल अहमद
डेस्क: नागरिकता संशोधन क़ानून को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया है कि ‘इस क़ानून के ज़रिए बीजेपी विदेशों से आए इन लोगों को वहां बसाएगी, जहां उसका वोट बैंक कम है और इससे आने वाले समय में बहुत फ़ायदा होगा।’
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा, ‘ये पूरा खेल चुनाव को लेकर है। इन लोगों को यहां बसा कर बीजेपी वाले अपना वोट बैंक तैयार कर रहे हैं। जहां जहां बीजेपी का वोट बैंक कम है, वहां इन्हें बसाया जाएगा। पिछले 10 सालों में बहुत उद्योगपति भारत छोड़कर चले गए। अगर चाहिए तो इनको लेकर वापस आओ, तााकी रोजगार बढ़े। ये देश के लिए बड़ा खतरनाक फैसला है।’
‘देश में महंगाई हो रही है और हमारे देश के युवा दर-दर की ठोकरे खा रहे हैं। रोजगार के लिए और उनके ऊपर डंडे बरसाए जा रहे हैं। ऐसे में सरकार महंगाई और बेरोजगारी का समाधान ढूंढने की बजाय सीएए की बात कर रही है। इन देशों में दो ढाई करोड़ अल्पसंख्यक हैं अगर डेढ़ करोड़ भी भारत आ गए तो उन्हें नौकरी कौन देगा और कैसे दी जाएगी।’
उन्होंने कहा कि ‘पाकिस्तान और बांग्लादेश के लोगों को भारत आने के लिए बीजेपी ने दरवाजे खोल दिए हैंतो ये बहुत खतरनाक है। इसका सबसे ज्यादा खामियाजा आज उत्तर पूर्वी राज्य खासतौर से असम के लोग भुगत रहे हैं। असम के लोग सीएए से बहुत नाराज हैं।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…