आफताब फारुकी
डेस्क: बेंगलुरु पुलिस ने कांग्रेस नेता नासिर हुसैन के राज्यसभा सांसद चुने जाने पर कथित तौर पर ‘पाकिस्तान ज़िंदाबाद’ नारे लगाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ़्तार किया है। विधानसौदा पुलिस थाने की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ‘फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (एफ़एसएल) की रिपोर्ट, प्रत्यक्षदर्शियों और उनके बयान के आधार पर हमने तीन लोगों को गिरफ़्तार किया है। इनके ख़िलाफ़ क़ानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।’
इस दौरान कन्नड़ टीवी चैनल के एक रिपोर्टर ने नासिर हुसैन की टिप्पणी लेनी चाहिए और कथित तौर पर इसी समय ‘पाकिस्तान ज़िंदाबाद’ के नारे लगे। पुलिस की ओर से एफ़एसएल की रिपोर्ट नहीं दी गई है लेकिन एक निजी फॉरेंसिक लैब ने कहा था कि वीडियो में छठे से सातवें सेकेंड के बीच ‘नासिर साहब ज़िंदाबाद’ का नारा लगा था।
बेंगलुरु के क्लू4 एविडेंस फॉरेंसिक लैब के बीएन फनींद्र ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘जिस समय रिपोर्टर नासिर हुसैन से उनकी जीत पर प्रतिक्रिया ले रहे थे, उसी समय नासिर साहब ज़िंदाबाद नारा लगा। लेकिन साहब बोलते समय ‘की’ भी सुनाई दिया। वो शब्द ‘साहब’ नहीं बल्कि ‘आन’ पर ख़त्म हुआ। वीडियो में साहब का ‘ब’ नहीं सुनाई दिया। चूंकि ये साहब नहीं था, इसलिए कई लोगों को ये लगा होगा कि पाकिस्तान कहा गया।’ फनींद्र की लैब वकीलों, बैंकों और बीमा कंपनियों के मामले संभालती है। उन्हें इस वीडियो की जाँच का काम संवाद फाउंडेशन की ओर से मिला था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…