शफी उस्मानी
डेस्क: हरियाणा में नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार ने विधानसभा में ध्वनिमत से विश्वास मत जीत लिया है। जेजेपी ने अपने 10 विधायकों को व्हिप जारी कर के वोटिंग के दौरान अनुपस्थित रहने के लिए कहा था। हालांकि, जब विश्वास मत का मुद्दा उठाया गया, तो पार्टी के पाँच विधायक सदन से बाहर गए।
इसके बाद प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष नायब सिंह सैनी को विधायक दल का नेता चुना गया। मंगलवार शाम ही नायब सैनी ने पाँच मंत्रियों के साथ शपथ ली। हालांकि, इस सरकार में बीजेपी की सहयोगी रही जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) का कोई भी सदस्य शामिल नहीं किया गया है, जबकि खट्टर सरकार में दुष्यंत चौटाला उपमुख्यमंत्री थे।
90 सदस्यों वाली हरियाणा विधानसभा में बीजेपी के पास 41 विधायक हैं और उसे सात में से छह निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन मिला हुआ है। इसके अलावा हरियाणा लोकहित पार्टी के विधायक गोपाल कांडा भी बीजेपी के पक्ष में हैं। जेजेपी के सदन में 10 विधायक हैं। मुख्य विपक्षी कांग्रेस पार्टी के 30 विधायक और इंडियन नेशनल लोक दल का एक विधायक है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…