फारुख हुसैन
डेस्क: यूपी के बाराबंकी से बीजेपी सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने एक वीडियो वायरल होने के बाद अपनी उम्मीदवारी वापस लेने का एलान किया है। उपेंद्र सिंह रावत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘मेरा एक एडिटेड वीडियो वायरल किया जा रहा है, जो डीपफेक एआई तकनीक से बनाया गया है। मैंने एफ़आईआर दर्ज करवा दी है।’
वीडियो के बारे में दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहे शख़्स उपेंद्र सिंह रावत हैं। इस वीडियो में दिख रहा शख़्स एक महिला के साथ नज़र आ रहा है। उपेंद्र सिंह रावत दूसरे ऐसे बीजेपी उम्मीदवार हैं, जिन्होंने टिकट मिलने के बाद अपना नाम वापस लिया है। इससे पहले आसनसोल से पवन सिंह को बीजेपी ने टिकट दी थी। मगर पवन सिंह ने भी चुनाव लड़ने से इनकार किया था। पवन सिंह ने लिखा था, ‘भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को दिल से आभार प्रकट करता हूं। पार्टी ने मुझ पर विश्वास करके आसनसोल का उम्मीदवार घोषित किया लेकिन किसी कारण वश में आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…