आदिल अहमद
डेस्क: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन पर मुंबई में आयोजित इंडिया गठबंधन की रैली में नेताओं ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर जमकर निशाना साधा। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फ़ारूक़ अब्दुल्ला ने कहा कि अगर गठबंधन की सरकार आई तो ईवीएम को हटा दिया जाएगा और चुनाव आयोग को आज़ाद किया जाएगा।
फारुख अब्दुल्लाह ने कहा, ‘ईवीएम मशीन चोर है। अपने वोट को बचाना है। जब बटन दबाएं तो देखें कि जहां वोट दिया, वहां गया या किसी और को गया। हमने इस मशीन को हटाने के लिए काफ़ी हंगामा किया। मुझे उम्मीद है कि जब इंडिया गठबंधन की सरकार आएगी, उसमें ये मशीन ख़त्म हो जाएगी।’
राहुल गांधी ने कहा कि ‘राजा की आत्मा ईवीएम में है और हिंदुस्तान की हर संस्था में है, ईडी में है, सीबीआई में है, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में है। हम एक शक्ति से लड़ रहे हैं। चुनाव आयोग ईवीएम से निकलने वाली पर्ची का मिलान करने को क्यों राजी नहीं है?’
वहीं रैली में कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ‘मोदी जी के पास आरएसएस, आरएसएस की विचारधारा और मनुवाद की शक्ति है। वे हमें पूरी तरह से कुचलना चाहते हैं। कर्नाटक से बीजेपी का एक सांसद कहता है कि दो तिहाई बहुमत चाहिए क्योंकि संविधान बदलना है। ये अच्छाई के लिए नहीं है। लोकतंत्र और संविधान हमें किस्मत से मिला है।’
वहीं एनसीपी (एससीपी) के मुखिया शरद पवार ने कहा कि ‘इसी शहर में महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो का नारा दिया था। आज उसी शहर में हमें विचार करना चाहिए कि भाजपा से मुक्ति कैसे पाएं।’
रैली में शामिल बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, ‘आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा का अंतिम दिन रहा है। राहुल गांधी ने पूरे देश में यात्रा कर पैगाम देने की कोशिश की है। आज एक तरफ नफ़रत फैलाई जा रही है, टकराव की बात की जा रही है, प्रोपेगैंडा किया जा रहा है, संवैधानिक संस्थानों को हाईजैक किया जा रहा है, चुनी हुई सरकारों को ईडी सीबीआई के ज़रिये डराकर खरीदा, तोड़ा, गिराया जा रहा है। ऐसे वक्त में राहुल गांधी ने देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए, अमन, चैन और भाईचारा कायम करने और नफ़रत को हराने के लिए जो यात्रा की है, इसके लिए हम दिल से धन्यवाद देते हैं।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…