Others States

राजस्थान के कोटा में धार्मिक यात्रा के दरमियान हाईटेंशन तार से झंडा टकराने से 15 बच्चे झुलसे, एक की स्थिति गम्भीर

ईदुल अमीन

डेस्क: राजस्थान के कोटा शहर में शुक्रवार सुबह एक धार्मिक यात्रा के दौरान हाईटेंशन तार से झंडा टकराने की वजह से पंद्रह बच्चे करंट की चपेट में आ गए हैं। करंट लगने से झुलसे बच्चों को कोटा के महाराणा भूपाल सिंह अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उनका इलाज किया जा रहा है। इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और राजस्थान सरकार में मंत्री हीरा लाल नागर अस्पताल पहुंचे हैं।

कोटा रेंज आईजी रवि दत्त गौड़ ने घटना की जानकारी देते हुए बताया है, ‘पंद्रह बच्चे झुलसे हैं जिनमें एक बच्चे की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जबकि, एक बच्चा पचास प्रतिशत तक झुलस गया है।’ बाक़ी बच्चे बीस प्रतिशत तक झुलस गए हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

राजस्थान के कोटा की एसपी अमृता दुहान ने बताया कि ‘ये घटना 12 से 12:30 के बीच हुई। काली बस्ती के जो कुछ लोग हैं, परिवार हैं, वे कलश में जल भरने के लिए जमा हुए थे। इसमें कुछ 20-25 बच्चे थे, कुछ महिला और पुरुष थे। एक बच्चे के हाथ में बीस से बाइस फुट लंबा लोहे का पाइप था, जो हाईटेंशन तार से टकरा गया। इसमें वो बच्चा झुलस गया। उसको बचाने के लिए जब सब बच्चे इकट्ठे हुए तो वो भी इसकी चपेट में आ गए।’

उन्होंने बताया, ‘इनमें से एक बच्चा गंभीर है जो कि 100 फ़ीसद तक जल गया है। एक बच्चा 50 फीसद झुलसा हुआ है।’ एसपी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और अगर किसी की लापरवाही सामने आती है तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि घायलों में 25 साल का एक युवक है। बाकी 14 साल से कम के हैं।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts